चोरी की सूचना देने से नाराज युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग पर भी कार्रवाई,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना दुकान मालिक को देने से नाराज होकर एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अजय सिदार (23 वर्ष) ने 10 सितंबर को थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसने सल्हियापारा स्थित एक दुकान के पुराने घर से कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को चोरी का सामान ले जाते देखा था। इसकी जानकारी उसने दुकान मालिक को दे दी थी।
इसी बात से नाराज होकर उसी रात करीब 9 बजे तालाब के पास आरोपियों ने अजय को घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की। इस दौरान उसका गला दबाने के साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1) के तहत कार्रवाई की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
कन्हैयालाल अगरिया उर्फ कान्हा, उम्र 19 वर्ष
विजय कुमार अगरिया उर्फ बिज्जू, उम्र 20 वर्ष
राहुल सिंह अगरिया उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि कानून हाथ में लेकर मारपीट और जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

नकली होलोग्राम और अवैध शराब पर घिरी साय सरकार, कांग्रेस का आबकारी मंत्री पर हमला, भूपेश बघेल ने भी साधा निशाना

रायपुर, 13 सितंबर।CG Politics :  छत्तीसगढ़ में अवैध शराब और नकली होलोग्राम को लेकर सियासत गरमा गई है। कांकेर...

More Articles Like This