देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Must Read

कोरबा। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से जिले में श्रमिकों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं सभी मेहनतकश लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना हमें कर्म के प्रति निष्ठा, सृजनशीलता, कौशल और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करती है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

- Advertisement -
Latest News

40 फीसदी शहरवासियों के लिए आसान होगी स्टेशन की राह / मानिकपुर कोल साइडिंग हटाने की तैयारी, साइलो पूरा होते ही शिफ्टिंग की संभावना

कोरबा। रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री तक पहुंचने में यात्रियों को हो रही परेशानी से अब राहत मिलने की...

More Articles Like This