रोहित, सरोज और सीमा कोरबा से आउट, योगिता-रेणुका और मधु की एंट्री… 125 डिप्टी कलेक्टरों की तबादला सूची से प्रशासनिक गलियारों में हलचल!

Must Read

कोरबा।  प्रशासनिक गलियारों में मंगलवार को जारी तबादला सूची ने हलचल बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले करते हुए प्रदेशभर में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस सूची का असर कोरबा पर भी साफ नजर आया है।

कोरबा में तैनात रोहित, सरोज और सीमा को जिले से बाहर भेज दिया गया है। तीनों अधिकारियों की विदाई के साथ ही जिले के प्रशासनिक सेटअप में बदलाव की तस्वीर साफ हो गई है।

वहीं दूसरी ओर कोरबा में योगिता, रेणुका और मधु की नई पोस्टिंग की गई है। यानी पुरानी तिकड़ी की जगह नई तिकड़ी की एंट्री ने प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

तबादला सूची ने बदला प्रशासनिक समीकरण

सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के बाद अब कोरबा में नई पदस्थापित अधिकारियों की जिम्मेदारियां किस तरह तय होती हैं, इस पर भी नजर रहेगी। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि नई पोस्टिंग के साथ विभागीय कामकाज और जिम्मेदारियों के समीकरण में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि तबादला आदेश अपने आप में नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन कोरबा जैसे महत्वपूर्ण जिले में एक साथ तीन अधिकारियों का बाहर जाना और तीन नए अधिकारियों की पोस्टिंग होना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

अब देखना होगा कि योगिता, रेणुका और मधु की नई पारी कोरबा के प्रशासनिक कामकाज को किस दिशा में ले जाती है।

देखे सूची-

- Advertisement -
Latest News

कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

कोरबा 30 सितंबर 2026। जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती...

More Articles Like This