कोरबा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई फायनेंस सुविधा

Must Read

कोरबा 29 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एमआईसी कक्ष में निगम के दादरखुर्द स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. घटक अंतर्गत 2784 आवासगृह निर्मित किए गए हैं।भौगोलिक संदर्भ


प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत जिन हितग्राहियों को मकान आबंटित किया गया है, उन हितग्राहियों के द्वारा शासन की आसान किश्तों की राशि को जमा नहीं कराने की स्थिति में उनको आज 29 सितम्बर 2026 को साकेत भवन नगर निगम कोरबा द्वारा ऐसे 56 हितग्राहियों द्वारा फायनेस की सुविधा हेतु फर्म स्वतंत्र माईक्रो हाउसिंग फायनेंस से संपर्क किया तथा फायनेंस की पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराया गया ताकि समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना की बकाया राशि समय पर जमा हो सके।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के सीएलटीसी हर्ष छत्रवाणी, सर्वेयर खुशाल साहू, देव राजपूत, अविनाश कुर्रे, योगेश जगत, फायनेस से मनोज बंजारे, गौरीशंकर साहू, कृपाशंकर साहू, सतीष सोनवानी, अखिलेश सोनी आदि के साथ हितग्राहीगण व अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

कोरबा 30 सितंबर 2026। जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती...

More Articles Like This