शिक्षक एवं कर्मचारी हितों के लिए समर्पित विपिन यादव बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा के जिला उप संयोजक

Must Read

45 जिला अध्यक्षों, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेश के प्रांतीय पर्यवेक्षकों की सर्वसम्मति से सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कोरबा। शिक्षक एवं कर्मचारी हितों के लिए विगत 20 वर्षों से निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले विपिन यादव को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा के जिला उप संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेडरेशन की बैठक में जिले के 45 जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रदेश से आए प्रांतीय पर्यवेक्षकों की सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया।

विपिन यादव लंबे समय से शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। दो दशकों के उनके अनुभव, समर्पण एवं कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

जिला उप संयोजक के रूप में उनकी नियुक्ति को जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे अपेक्षा है कि वे जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण, जायज मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विपिन यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने वाले समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, 45 जिला अध्यक्षों, प्रांतीय पर्यवेक्षकों एवं सहयोगी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। कर्मचारी-अधिकारी हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए सभी साथियों के सहयोग से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयासों में निहित है। वे सभी कर्मचारी-अधिकारी साथियों को साथ लेकर चलने तथा उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विपिन यादव की इस नई जिम्मेदारी से जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठन को मजबूती मिलने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिले के शिक्षक जय कुमार राठौर, विनय शुक्ला, डॉ. अजय प्रताप सिंह एवं शिक्षक संघों सहित विभिन्न विभागों के संघो के पदाधिकारी ने विपिन यादव को जिला उप संयोजक बनने पर बधाई प्रेषित की गई

- Advertisement -
Latest News

हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा के विद्यार्थियों ने उड़ान प्रोजेक्ट के तहत अडानी कोरबा प्लांट का किया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

किताबों से निकल कर अडानी पॉवर प्लांट पहुँचे हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा के छात्र-छात्राएं, बच्चों ने प्लांट भ्रमण कर...

More Articles Like This