दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर मनाया गया जश्न…….

Must Read

Korba. दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में कोरबा अंचल के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर इस जीत का उल्लास मनाया।
इस आयोजन में पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की विकासवादी नीतियों की जीत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।

भाजपा समर्थकों में दिखा जबरदस्त जोश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में और मजबूती से जनसेवा के कार्य करेगी। इस आयोजन के दौरान भाजपा समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, और चारों ओर जश्न का माहौल बना रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला मिडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, योगेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कोरबा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजू यादव, पवन सिन्हा, संजू वैष्णव, अंशु तिवारी, प्रमोद, दीनदयाल पटेल, सागर तेवानी, सन्नी सिंह, राहुल शुक्ला, चंद्रभूषण झा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This