वार्ड क्रमांक 20 के भाजपा प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह फिर एक बार मैदान में वार्ड वासियों ने कहा यह हमार बेटा है

Must Read

कोरबा।   भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 20 के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने प्रचार-प्रसार के दौरान पूरे वार्ड का दौरा किया। इस दौरान नूतन सिंह ठाकुर ने अपने समर्थक के साथ मिल कर वार्डों में सघन जनसंपर्क किया एवं आमजन को भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं विज़न को बताकर भाजपा को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया साथ ही शहर विकास को गति देने के लिये कमल खिलाने की बात कही।

हर रोज़ की तरह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने अपने समर्थको के साथ पहुंचकर धुंआधार जनसंपर्क किया | अपने रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की सभी से अपील की।

चंद्रलोक सिंह जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ समर्थन मांगने आज भारी संख्या में लोग जुटे। जहाँ मातृशक्तियों की संख्या अत्यधिक रही। इस दौरान मातृशक्ति में चंद्रलोक को जिताने भारी उत्साह नजर आया। और सारे वार्ड वासियों ने कहा कि हम इन्हें गुड्डू के नाम से जानते हैं और यह हमारा बेटा है। हम सब का जन समर्थन इन्हीं के साथ है इन्होंने हमारे वार्ड के सारे काम किए हैं।

- Advertisement -
Latest News

🐾 घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात एक दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) अचानक एक...

More Articles Like This