Monday, February 16, 2026

कलेक्टर ने निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक पूर्ण कर लौटी महिला मतदान दलों का किया उत्साहवर्धन

Must Read

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने निर्वाचन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर लौटी महिला मतदान दलों से भेंटकर उनके कार्यो की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक चुनाव कार्य पूर्ण कराने हेतु बधाई दी।

महिलाओं ने भी कलेक्टर श्री वसंत से निर्वाचन कार्य की सुखद अनुभव साझा करते हुए उन्हें निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी मनोज बंजारे, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान पूर्ण करा लौटने वाली महिलाओं ने बताया कि मतदान कराने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। चुनाव सामग्री के साथ लौटी महिला मतदान दलों ने बताया कि अपनी भागीदारी निर्वाचन कार्य में निभा कर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मतदान कराकर लौटती महिला मतदान दलों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। इसी प्रकार कटघोरा, छुरीकला व दीपका नगरीय क्षेत्र के महिला मतदान कर्मी कटघोरा के शासकीस बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पाली नगर पंचायत के महिला मतदान टीम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में बने स्ट्रांग रूम में सामग्री लेकर आना प्रारम्भ हो गया था। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया।

वीडियो देखने के लिए लिंक देख को टच करें

https://www.facebook.com/share/r/1XaFK865rJ/

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This