CG News : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न, CM साय ने जताया आभार…

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत आज प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है।

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट लिखकर कहा, आज नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने अटल विश्वास पत्र के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।

CG News : लोकतंत्र के महोत्सव में मतदाताओं की भूमिका-
सीएम साय ने आगे कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This