वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन

Must Read

रायपुर – जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री विपिन तिग्गा का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
श्री तिग्गा जनसंपर्क विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरगुजा (अंबिकापुर) और कई जिलों में सेवाएँ दीं।

उनके कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, उन्होंने जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, उनके निधन से विभाग व क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार से वे सभी के प्रिय थे।

श्री तिग्गा का निवास फ़ंडूरडीहारी, (उरांव काम्प्लेक्स के पीछे) अम्बिकापुर जिला सरगुजा में बताया जा रहा है, वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार 13 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अम्बिकापुर के निवास में किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This