निकाय चुनाव नतीजों से पहले अरुण साव का बड़ा बयान – जनता ने भाजपा को दिया समर्थन, नतीजे हमारे पक्ष में…

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्वास जताया है कि भाजपा इस चुनाव में अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव को गंभीरता से लिया और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ प्रस्तुत किया। उनका दावा है कि 13 महीनों की सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ठोस काम किया है, जिसका असर चुनावी परिणामों पर दिखेगा।

सत्ता में भाजपा की मजबूती का भरोसा

अरुण साव ने चुनावी रैलियों और रोड शो में जनता के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि इसका परिणाम भाजपा के पक्ष में ही जाएगा। उन्होंने आगामी 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र पर भी बयान दिया और कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने रायपुर में हाल ही में हुई डकैती की घटना पर भी कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

परिसीमन पर कांग्रेस के आरोप खारिज

कांग्रेस द्वारा परिसीमन पर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए अरुण साव ने कहा कि यह नियमानुसार किया गया है और कांग्रेस अपनी हार का बहाना बना रही है। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी, वैसे ही 173 नगरीय निकाय चुनावों में भी नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 14 अगस्त 2026। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी।...

More Articles Like This