इस BANK पर RBI ने लगा दिया बैन, बैंक के बाहर ग्राहकों की कतार

Must Read

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब कोई भी कस्‍टमर्स इस बैंक से पैस विड्रॉल नहीं कर सकता. जैसे ही यह जानकारी अकाउंट होल्‍डर्स तक पहुंची, मुंबई के अंधेरी में बैंक के विजयनगर शाखा बाहर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच गए. यह बैंक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव है, जिससे पैसे निकालने पर भी पाबंदी लग चुकी है. अधिकारी भीड़ को काबू करने के लिए बैंक के बाहर खड़े लोगों को कूपन दे रहे हैं, ताकि वे अपने लॉकर खोल सके. हालांकि जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा हैं, उन्‍हें पैसे निकालने की अनुमति नहीं है. कुछ लोगों की तो सैलरी अभी हाल ही में आई और वे पैसे भी नहीं निकाल पाए थे. उन्‍हें भी पैसे निकालने का परमिशन नहीं दिया गया है.

RBI ने इस बैंक पर किसी भी तरह के लोन जारी करने पर भी रोक लगा दी है. साथ ही बैंक से पैसे निकालने से भी रोक दिया गया है. आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे. किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है.

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This