सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किये, नक्सलियों ने छिपा रखे थे हथियार। 

Must Read

सुकमा : सुरक्षाबलों बड़ी सफलता मिली है, नक्सलियों पर उन बड़ा आघात हुआ है, सुकमा और ओड़िशा सीमा से लगे गांव में सर्चिंग के दौरान पुलिस जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए उनके सामानों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। राज्य में नक्सलियों की कमर काफी हद तक टूट चुकी है, कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है, वहीँ कई मारे जा रहे है।

नक्सलियों के द्वारा छिपाए किये गए सामान को ओड़िशा पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर ओड़िशा सीमा से लगे सिलाकोटा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से बरामद किया है। नक्सलियों ने इन सामानों को 4 अलग-अलग स्थानों पर विस्फोटक छिपाकर रखा था।  नक्सलियों ने पत्थर के बीच खोह में और पेड़ों के नीचे दबाकर विस्फोटक, आईईडी, डेटोनेटर, कंट्री मेड बंदूक, एसबीएमएल गन और बारुद बरामद किया है। इसके अलावा 2, 3 और 5 किलो के कई प्रेशर कुकर-टिफिन आईईडी भी जवानों को मिली है। नक्सलियों के इन सामानों को नष्ट कर दिया गया है। 

- Advertisement -
Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन...

More Articles Like This