उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में भाजपामय पालिका और पंचायत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ…

Must Read

कवर्धा : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का क्षेत्र पुरे भगवा रंग में रंग गया नगरी निकाय के चुनावों में भाजपा को एकतरफा जीत मिलती दिख रही है पंडरिया नगर पालिका समेत साथ पांडातराई, बोड़ला, लोहारा इंदौरी और पिपरिया नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, वहीं कवर्धा नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव (भक्कू) से आगे चल रहे हैं. वहीं बात करें पंडरिया नगर पालिका की तो भाजपा प्रत्याशी की मंजिला कुर्रे ने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है.

वहीं पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता सोनी, बोड़ला नगर पंचायत से भाजपा के विजय पाटिल, लोहारा नगर पंचायत से भाजपा के संतोष मिश्रा और पिपरिया नगर पंचायत से भाजपा के घुरूवा राम साहू ने जीत हासिल की है.

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This