Monday, June 9, 2025

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव आज से मोहन यादव और शान होंगे शामिल, सामने आई ये जानकारी….।

Must Read

रायपुर : 1 नवम्बर को राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो कि दिवाली त्यौहार के कारण आज से शुरू हो रहा है, राज्य की जनता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया और निजी संदेशों के जरिये राज्य की जनता को आमन्त्रण भी दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल का पहला राज्योत्सव का शुभारम्भ आज से होगा। चार से छह नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव होंगे।

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। पांच नवंबर को मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका और छह नवंबर को अलंकरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन भी संभावित हो सकता है।

पहले दिन होंगे ये कार्यक्रम :

चार नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4.30 बजे से होगी। इसमें रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान और साथी द्वारा शाम पांच बजे 5.30 बजे आदिवृंदम, 5.30 से 6.00 बजे सुनील सोनी और टीम द्वारा शाम 7.15 से 7.45 बजे क्षेत्रीय नृत्य संगीत तथा विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7.45 से 8.15 बजे मल्लखंभ (इंडियाज गाट टैलेंट) और रात्रि 8.15 बजे बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतनु मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति होगी। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया है।

आने-जाने के लिए बसों की सुविधा :

नया रायपुर में राज्योत्सव मेला ग्राउंड तक आने-जाने के लिए बीआरटीएस बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें तीन दिनों तक मेला स्थल तक लोगों को लाएंगी और वापस लेकर जाएंगी। सीबीडी भवन से मेला ग्राउंड तक पहुंचने और फिर वापसी के लिए लोगों को 20 से 25 रुपए का शुल्क लगेगा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक ये बसें हर आधे घंटे में चलेंगी, और राज्योत्सव मेला ग्राउंड से रायपुर वापसी के लिए दोपहर 12:15 बजे से रात 11 बजे तक हर आधे घंटे में बसें उपलब्ध होंगी। इस तरह से आम जनता के लिये सुविधायें बनाई गई है।

बनाया जा रहा है शिल्प ग्राम :

राज्योत्सव के दौरान सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के विविध शिल्प प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। राज्योत्सव स्थल परिसर में शासकीय विभागों की प्रदर्शनी के लिए विशाल हैंगर (डोम) बनाए गए हैं। यहाँ सभी राज्य के विभागों की उपलब्धि एवम् अन्य जानकारी ले सकेंगे। हैंगर-एक एवं दो में शासकीय विभागों के स्टाल लगेंगे, जबकि हैंगर-तीन में वाणिज्यिक संस्थान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। हैंगर-चार में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की प्रदर्शनी लगेगी। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। यहाँ लोग खान-पान का आनंद भी ले सकेंगे।

- Advertisement -
    Latest News

    सुकमा: IED विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, कई जवान घायल

    सुकमा – जिले के कोंटा क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एडिशनल...

    More Articles Like This