Bus Accident: बस खाई में गिरी, अब तक 36 यात्रियों की मौत

Must Read

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गौरीखाल से एक बस रामनगर के लिए निकली थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटत  स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।’

मुख्यमंत्री ने पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त को घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने को कहा गया है।

और वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/-ckzB-UF9-s?si=2pY5QugaU9uwJN36

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This