नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत, 10 घायल

Must Read

नई दिल्ली:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 14, 15 और 16 पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए और बड़ा हादसा हो गया. एलएनजेपी अस्पताल के चीफ कैजुएल्टी मेडिकल ऑफिसर ने जानकारी दी कि इस हादसे में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेलवे पुलिस के मुताबिक-भीड़ अचानक बहुत ज्यादा आ गई, जिस वजह से सफोकेशन जैसी स्थिति बन गई. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन के भीतर और बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. चश्मदीदों का कहना है कि अचानक भीड़ आई और लोग एक के ऊपर एक चढ़ गए और ये हादसा हो गया.

स्टेशन पर कोई पुलिस नहीं थी : प्रत्यक्षदर्शी 

दिल्ली में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्टेशन (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) पर कोई RPF या पुलिस नहीं थी. स्टेशन पर भारी भीड़ थी. 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मेरे रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अचानक बड़ी भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद समाचार. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

फिलहाल मौके पर रेलवे और दिल्ली पुलिस हालात नियंत्रण करने में लगी है. घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 की है. घटना रात 9:55 बजे की बतायी जा रही है. दो कुंभ स्पेशल ट्रेन डिले हुई थी, जिसके कारण भीड़ ज्यादा बढ़ गई. प्लेटफॉर्म नंबर 16 के एक्सक्लेटर पर भी भगदड़ जैसे हालात हो गए थे.

हालांकि दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने भगदड़ से इनकार किया है. लेकिन कई लोगों के बेहोश होने की बात स्वीकार की है. ये भी बताया गया है कि लिफ्ट में आग लगने की खबर फैलने से अफरातफरी मच गई. पुलिस ने फिलहाल स्टेशन के अंदर एंट्री बंद कर दी है.

घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा रही है. रेलवे स्टेशन पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है. मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भी पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है.रेलवे डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ​ने कहा, “दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भारी भीड़ जमा हो गई थी. कुछ लोग घायल हुए हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी और लोगों ने उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की.”

अफवाहों पर ध्यान न दें – रेलवे प्रशासन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. CPRO उत्तर रेलवे ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई भगदड़ नहीं हुई है. यह केवल एक अफवाह है. उत्तर रेलवे प्रयागराज के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा था.

रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि ट्रेनें क्यों रद्द की गईं और पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं. प्रभावित यात्रियों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा सकते हैं. इस घटना से यात्रियों में गुस्सा है और रेलवे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

रेलवे प्रयागराज के लिए चला रहा स्पेशल ट्रेनें 

उल्लेखनीय है कि संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हुआ है, जो 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ के चलते रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने पिछले दिनों कहा था कि महाकुंभ के दौरान रेलवे रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें प्रयागराज के लिए चला रहा है.

इसके बावजूद, इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जा रहे हैं कि ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं. ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.

- Advertisement -
Latest News

सेवानिवृत्ति पर सम्मान: शिक्षाविद् डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा का अभिनंदन,देखिए विडिओ

कोरबा। शिक्षा जगत में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए विख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया...

More Articles Like This