प्रयागराज हादसे में कोरबा के 10 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Must Read

कोरबा – प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेजा इलाके में हुए इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

हादसे का दर्दनाक मंजर

रात करीब 2:30 बजे हुई इस भीषण टक्कर में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि श्रद्धालु सड़क पर छिटक गए। किसी का सिर फट गया, तो किसी का हाथ टूट गया। कई लोग वाहन में ही फंस गए, जिनके शव निकालने में करीब ढाई घंटे लग गए।

मृतकों की पहचान

मृतकों में संतोष सोनी, सौरभ सोनी, भागीरथी जायसवाल, राजू साहू, शिवा राजपूत, गंगा वर्मा, दीपक वर्मा (सभी कलमीडुग्गू बस्ती, दर्री), ईश्वरी जायसवाल (श्यामनगर), सोमनाथ यादव (प्रगति नगर, दर्री) और जय भगवान (दर्री निवासी) शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो संतोष सोनी की थी।

परिजनों में मचा कोहराम

इस दुखद समाचार के मिलते ही दर्री क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतकों के परिजन अपने प्रियजनों के शव लेने प्रयागराज रवाना हो गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस प्रयागराज प्रशासन से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This