Sunday, February 15, 2026

CG Budget 2025 : नए कलेवर में आएगा नए साल का बजट, ओपी चौधरी….वीडियो

Must Read

रायपुर : CG Budget 2025 :छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगामी बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट एक नए कलेवर में आएगा, जो जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

CG Budget 2025 : कांग्रेस सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

ओपी चौधरी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया और विभागों को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद पिछले एक साल में विभागों को सुधारने का काम किया गया है।

बजट से होगा जनता को लाभ

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट जनता को सीधा लाभ पहुंचाने वाला होगा। आने वाले समय में जनता के जीवन स्तर में सुधार होगा और छत्तीसगढ़ को दीर्घकालिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार

ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन के साथ आगे बढ़ रही है और यह बजट उसी सोच के तहत तैयार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ को दीर्घकालिक विकास की दिशा में ले जाएगा बजट

उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ एक साल की योजनाओं का खाका नहीं होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This