Korba : आरक्षक ने 7 साल तक बनाए शारीरिक संबंध और अब शादी के वादे से मुकरा प्रेमी, SP कार्यालय पहुंची पीड़िता ने कहा…

Must Read

कोरबा। जिले की एक युवती का मोबाइल पर पुलिस आरक्षक से संपर्क क्या हुआ, वह जंजाल में फंस गई। विवाह का सपना दिखाकर पिछले 7 वर्ष से पुलिसकर्मी उसकी इज्जत से खेलता रहा। विवाह करने का दबाब डालने पर पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक से की है।

पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में मोरगा पुलिस चौकी में सेवा दे रहे पुलिसकर्मी के द्वारा लगातार उससे बलात्कार किया गया और मारपीट भी की गई। अब तक कई पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन हुआ कुछ नहीं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले उसके साथ मोरगा बस स्टैंड में पुलिस कर्मचारी और उसकी पत्नी ने मारपीट की जिससे उसे वक्षस्थल के अलावा अनेक हिस्सों में गम्भीर चोट आई। वह चाहती है कि पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

पीड़िता ने बताया कि उसकी सबसे पहले पहचान पेट्रोलिंग के दौरान हुई जहां नंबर आदान-प्रदान होने के बाद बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती हुई फिर प्यार में बदला बाद शादी तक जा पहुंचे जहां शादी की बात करते हुए उसके साथ शोषण करता रहा। मुलाकात के दौरान उसने खुद को बिना शादीशुदा बताया था बाद में पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है। इससे पहले भी इस प्रकार के मामले कोरबा जिले में आ चुके हैं और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मामले दर्ज करने के साथ उन्हें जेल भेजने का काम पुलिस ने किया है। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस पीड़िता की गंभीर शिकायत पर कितनी जल्द संज्ञान लिया जाता है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This