Monday, February 16, 2026

कोरबा) नगर निगम में सभापति और नेता प्रतिपक्ष हेतु भाजपा से 6 और कांग्रेस से 5 दावेदार मैदान में

Must Read

  • कोरबा।   शपथ ग्रहण समारोह में घोषणा होने की संभावना
    कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला नगर निगम में भाजपा ने 67 वार्डों में से 52 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। महापौर मिलने के बाद अब सभापति और नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कई दावेदार के नाम सामने आ रहे हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से 6 और नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस से 5 प्रमुख दावेदार बताये जा रहे हैं।
    अपुस्ट जानकारी के अनुसार पार्षदो‌ के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा सभापति का नाम तय होने की संभावना हैं। इस दौड़ में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन भी हैं जो निर्विरोध चुनाव जीते हैं। हितानंद अग्रवाल कोरबा जिला नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। अशोक चावलानी पूर्व सभापति और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा हैं की चंद्रलोक सिंह पूर्व सांसद बंशीलाल महतो के बड़े पुत्र सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो के करीबी बताये जा रहे हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार अपने वार्ड से जीत दर्ज की है। इसी कड़ी में नूतन सिंह ठाकुर पुरानी बस्ती से जीते हैं और अधिवक्ता संघ में भी पदस्थ हैं। लक्ष्मण श्रीवास भी मंत्री के करीबी माने जाते हैं।
  • नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के लिए 5 दावेदार मैदान में
    नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कांग्रेस से 5 दावेदार सामने आए हैं। जिसमे मुकेश राठौर पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं और अच्छी छवि के नेता माने जाते हैं। अन्य दावेदारों में रवि चंदेल, सुभाष राठौड़, कृपाराम साहू और गोपाल कुर्रे शामिल हैं।
  • शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घोषणा होने की संभावना
    अजीत जोगी सरकार के समय नूतन सिंह, तत्कालीन कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के साथ जेल में रहे थे। लखन देवांगन ने कई अवसरों पर नूतन सिंह को अपना जेल का साथी बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। दोनों पदों के लिए अंतिम नामों की घोषणा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की जाएगी।
    कोरबा नगर पालिका चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर भाजपा से श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर बनी है। सदन में साथ देने के लिए बहुमत से ज्यादा पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। भाजपा के लिए अब सभापति का चयन करना आसान नहीं रह गया है।
  • छत्तीसगढ़ी सभापति के नाम की भी हो रही चर्चा
    आधा दर्जन से ज्यादा दिग्गज चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, ऐसे में किसी एक का चयन करने संगठन उलझ सकता है। इन सबके बीच भाजपा पार्षदों में छत्तीसगढ़ी सभापति की चर्चा तेज होती जा रही है।
    कहा जा रहा हैं कि भाजपा की महापौर पूर्वांचल से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सभापति का पद एक योग्य छत्तीसगढ़िया को सौंपकर सामंजस्य बिठाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह महापौर प्रत्याशी के चयन में भाजपा ने सबको चौंकाया है, उसी तरह अपनों की संतुष्टि और सहमति का ख्याल रखते हुए सभापति के महत्वपूर्ण पद के लिए भी नए नाम सामने लाकर भाजपा एक बार फिर सबको चौंका सकती है।
- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This