Raipur City News: सेंट्रल जेल गेट के बाहर बदमाश पर गोली चलाने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा फरार होने से पहले पुलिस ने दबोचा

Must Read

रायपुर।  राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल गेट के बाहर भाई से मिलने आए बदमाश पर गोली चलाने वाले 4 और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी ओडिशा फरार होने की फिराक में थे। क्राईम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी में शामिल अब्दुल शेख गफ्फार उर्फ वादिया एवं हीरा छुरा और दोनों को फरार होने में मदद करने वाले आरोपी नरेन्द्र जगत एवं रवि जाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि इन आरोपियों ने सोमवार को टिकरापारा थाना के पुराने बदमाश साहिल पर जेल के गेट के बाहर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर फरार हो गये थे। गंज पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए 10 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही शाहनवाज उम्र 25 साल निवासी मौदहापारा औी शाहरूख उम्र 19 साल निवासी मौदहापारा को गिरफ्तार कर कट्टा एवं कारतूस को खाली खोखे जप्त कर चुकी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से फोन पर की आत्मीय बातचीत, स्वर्णिम सफलता के...

More Articles Like This