नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) का प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लोगो 34,375 डॉलर (लगभग 28.6 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। यह नीलामी RR ऑक्शन द्वारा कराई गई, जो रेयर और कलेक्टेबल आइटम्स की बिक्री के लिए जानी जाती है। यह लोगो पहले सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर पर लगा हुआ था, जिसे एलन मस्क के स्वामित्व में आने के बाद हटा दिया गया था।
12 फीट लंबा और 560 पाउंड वजनी था लोगो
ब्लू बर्ड लोगो का वजन – 560 पाउंड (लगभग 254 किलोग्राम)
आकार – 12 फीट x 9 फीट (3.7 मीटर x 2.7 मीटर)
नीलामी मूल्य – 34,375 डॉलर
X ब्रांड में बदलाव और मस्क की योजना
एलन मस्क ने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर X कर दिया और इसे एक ‘एवरीथिंग ऐप’ में बदलने का लक्ष्य रखा















