कोरबा। मंगलवार को जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पदभार ग्रहण किया । सर्वप्रथम बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा व पति विकास झा ने महराज जी के द्वारा पालिका परिसर में विधि-विधान से श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना करते हुए हवन कार्यक्रम किया गया , तत्पश्चात नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने परिवार व कार्यक्रम में उपस्थित जनों के साथ पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना के साथ फिता काटकर प्रवेश किया । जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो सहित अन्य ने अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका के अधिकारियों के समकक्ष रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अपने पदभार कार्य का शुभारंभ किया । इस दौरान भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा मंडल प्रभारी सतीस झा महामंत्री द्वे अश्वनी साहू अश्वनी साहू बबलू डहरिया जी लछमी अग्रवाल रमेश अग्रवाल तरुण अग्रवाल , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के परिवार , पार्षदगण , नगर पालिका परिषद के अधिकारी – कर्मचारीगण , सफाईकर्मी , वरिष्ठजन , पत्रकार , व्यापारिगण एवं आसपास के नगरवासी उपस्थित रहे ।
Must Read
Latest News
16 साल पुराने अपहरण-दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमृतलाल केरकेट्टा और आशु राठौर दोषमुक्त
कोरबा। वर्ष 2009 के बहुचर्चित अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने तत्कालीन पुलिस उप निरीक्षक...















