एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संभाला मोर्चा भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात भव्य शोभा यात्रा में

Must Read

कोरबा जिले में वर्ष को लेकर जिले में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

यात्रा में लाखों की संख्या में भक्त होंगे रैली में शामिल

विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा निकाली जाएंगे रैली

कोरबा में हिंदू नववर्ष के स्वागत के लिए हर साल की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

रैली में छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियो की होगी प्रस्तुति

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संभाला मोर्चा भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और मचान लगाए गए हैं। इसके अलावा, सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रैली निकालने से पहले ही कोरबा एसपी ने तैयारीया की पूरी

किसी तरह की अनहोनी से निपटने पुलिस ने की पूरी तैयारी शहर पर लगाया गया भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और मचान वही सादी वर्दी में पुलिस बल रहेगे तैनात शोभायात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेंगे। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विभिन्न समाज के लोग इस उत्सव का साक्षी बनने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ऐसतिहासिक शोभायात्रा का शुभ आरम्भ होगा।
हिंदू नवर्ष पर इस दिव्य शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार 30 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे से श्रीराम-जानकी मंदिर सीतामढ़ी से होगा। श्रीराम के लाखों भक्तों के साथ-साथ यह शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए टीपीनगर पहुंचेगी।


जय-जय श्रीराम के महाघोष के साथ विक्रम संवत् 2082, हिंदू नववर्ष का भव्य उत्सव मनाने कोरबा नगरी एक बार फिर सज-धज कर तैयार है। रविवार 30 मार्च 2025 को हिंदू कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ के अंतर्गत हिंदू क्रांति सेना कोरबा के तत्वावधान में भव्य उत्सव और महारैली के मध्य नववर्ष अभिनंदन होगा। धर्मो रक्षति रक्षितः का संदेश देते हुए हिंदू क्रांति सेना ने इस शुभ अवसर का साक्षी बनने जिले भर के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदू क्रांति सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू क्रांति सेना द्वारा ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में उन्होंने जिलेवासियों को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी दर्ज कराने का आह्वान किया है।

- Advertisement -
Latest News

विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ,देखिए विडिओ

कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100...

More Articles Like This