अडानी ग्रुप ने संभाला लैंको पावर प्लांट, लेकिन पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण..

Must Read

कोरबा लैंको पावर प्लांट के अडानी ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के बाद पंचायत ढनढनी – पहंदा और आसपास के गांवों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इन गांवों में स्थापित वॉटर पावर प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक लैंको कंपनी प्लांट का संचालन कर रही थी, तब तक उन्हें नियमित रूप से पानी की आपूर्ति मिलती थी। लेकिन अडानी ग्रुप द्वारा प्लांट संभालने के बाद वॉटर पावर प्लांट को बंद कर दिया गया, जिससे गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं, लेकिन न तो कंपनी और न ही प्रशासन इस समस्या पर ध्यान दे रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन और अडानी ग्रुप से कई बार वॉटर प्लांट को फिर से शुरू करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अडानी ग्रुप के अधिकारियों को नहीं जानकारी- जब हमारे संवाददाता ने अडानी ग्रुप के पीआरओ दुष्यंत तिवारी से संपर्क किया, तो वह उचित जानकारी नहीं दे सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अडानी ग्रुप के जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि उनके अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में पानी की इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन और अडानी ग्रुप इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर ग्रामीणों को इसी संकट में जीने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा

- Advertisement -
Latest News

विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ,देखिए विडिओ

कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100...

More Articles Like This