Monday, February 16, 2026

कोरबा में नवरात्रि की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Must Read

कोरबा।   नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कोरबा में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवा ध्वज, झांकियों की चकाचौंध और श्रद्धा से ओत-प्रोत भक्तगणों की भीड़ ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा दो स्थानों—कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर और सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर—से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली।

नववर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि पर उर्जा नगरी में रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम की निकाले जाने वाली शोभायात्रा प्रदेश स्तर पर प्रसिद्ध हो चुकी है। आदिवासी समाज, पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग के द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।

केरल से पंजाब तक की सांस्कृतिक झलकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां प्रदर्शित की गईं। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के राउत नाच ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बार हिंदू क्रांति सेना व व सर्व हिंदू समाज  द्वारा लगभग एक माह से इसकी विशेष तैयारी की जा रही थी। इस शोभायात्रा की विशेषता यह है कि हिन्दू समाज की विभिन्न झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया जाता है।

शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके अलावा, सड़क किनारे भक्तों की भीड़ इतनी अधिक थी कि लगभग 10 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर जनसैलाब देखने को मिला।

रोशनी, भव्यता और रामधुन में झूमते श्रद्धालु

शोभायात्रा के दौरान जब शाम ढली, तो झांकियों की चमचमाती रोशनी और श्रद्धालुओं की आस्था ने अंधेरे को चीरते हुए एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल था और हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी रामधुन पर झूमते दिखे।

अपार श्रद्धालुओं, भक्तों की भीड़ इस शोभा यात्रा के दौरान साथ साथ चलती है।पूरे शहर को भगवा और लाल तोरण,झंडों, बैनर, पोस्टरों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया। सभी समाजो के द्वारा शोभायात्रा मार्ग में स्वागत द्वार लगाया गया था।

शहर में दिखी अनुशासित भीड़, प्रशासन ने संभाली यातायात व्यवस्था

इस विशाल आयोजन के दौरान कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

श्रद्धालुओं के दिलों में बसा ये ऐतिहासिक क्षण

कोरबा में निकली इस शोभायात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया। इस अद्भुत क्षण को श्रद्धालुओं ने अपनी यादों में संजो लिया। पूरे शहर में ऐसा भक्ति का सागर उमड़ा, जो वर्षों तक लोगों के दिलों में बसा रहेगा।

समाजसेवी संगठनों,दुर्गा समितियों के द्वारा कदम कदम पर अनेको तरह से जैसे शीतल  जल, शर्बत, आइसक्रीम, फल आदि के द्वारा एवँ पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। चकाचोंध रंगबिरंगी लाइटिंग, डीजे,कीर्तन मंडली,कर्मा,ढोल,बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहा।

आकर्षक देवी देवताओं की झांकियों का लगातार प्रदर्शन के साथ पीछे अपने अपने समूह में लोग भक्तिमय संगीत पर थिरकते आगे बढ़ते रहे।

कोसाबाड़ी से निकलने वाली शोभायात्रा लगभग 2 किलोमीटर लंबी थी और सीतामढ़ी चौक से निकलने वाली शोभायात्रा तो ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक लगातार भीड़ से अटी थी। लगभग 5 बजे आरंभ हुए  10 घंटे तक चली इस शोभायात्रा में लोगों ने अनुशासन बनाए रखा।

रात 2:00 बजे तक भक्ति में रहा कोरबा शहर और अनुशासन भी बनाए रखा पूरे शहर वासियों ने पुलिस प्रशासन ने भी अपना कर्तव्य बखूबी निभाया और पूरे शहर में अनुशासन की एक नई परिभाषा लिख दी कोरबा शहर का यह आयोजन हिंदू क्रांति सेवा के द्वारा एवं हिंदू संगठनों के द्वारा कराया गया समाज के लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी बने लोग 3:00 से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यह कार्यक्रम सीतामढ़ी से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक चला जिसमें लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा और  मचान बनाकर निगरानी रखी गई पुलिस प्रशासन की इसी तत्परता के कारण कितने बड़े आयोजन के बाद भी कोई घटना नहीं हुई सब शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कोरबा शहर वासियों ने एक बार फिर भक्ति में और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन का आनंद उठाया

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This