पांच शादी कर चुकी लुटेरी दुल्हन व मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार – खुले राज छठवी शादी के लिए अच्छी तैयार

Must Read

राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके की लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है।आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां की थीं और खुद को अविवाहित बताकर छठी शादी की तैयारी कर रही थी। लेकिन मां-बेटी की धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के बाद वह विवाद खड़ा कर गहने, नकदी और शादी के सभी दस्तावेज लेकर घर से फरार हो जाती थी। बातचीत करने पर वह दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाने की धमकी देती थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी मां-बेटी मूल रूप से आरंग की रहने वाली हैं। वे एक सामाजिक ग्रुप में शादी के लिए बायोडाटा भेजती थीं और फिर अपने जाल में फंसाकर शादी करती थीं। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे ऐंठने का काम करती थीं। इस पूरे षड्यंत्र में पूजा की मां गायत्री देवांगन भी बराबर की भागीदार थी।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला ‘हाई-टेक’ हाइड्रोपोनिक गांजा:भिलाई में पुड़िया बनाकर बेचते 2 युवक गिरफ्तार, पानी में उगाया जाता है यह गांजा

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 युवकों को गांजा और हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।...

More Articles Like This