श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे धर्म के जयकारे

Must Read

कोरबा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सोमवार 8 अप्रैल को जैन समाज द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी सुबह 7 बजे श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर, टी.पी. नगर से प्रारंभ होकर मधुबन टी.पी. नगर तक निकाली गई।

प्रभात फेरी में जैन समुदाय के सभी वर्गों—बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयकारों और धार्मिक भजनों के साथ निकली यह प्रभात फेरी धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह प्रभात फेरी न केवल धर्म लाभ का माध्यम है, बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और जागरूकता फैलाने का भी कार्य करती है। आयोजन के सफल संचालन में समाज के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान मंदिर प्रांगण में महावीर स्वामी के जीवन और सिद्धांतों पर आधारित उपदेश भी दिए गए, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

- Advertisement -
Latest News

कोयला खदान के लिए होने वाली जनसुनवाई स्थगित, देखिए वीडियो

कोरबा। एसईसीएल की मानिकपुर परियोजना के विस्तार को लेकर होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। प्रबंधन की...

More Articles Like This