जिला पंचायत में स्थाई समितियों का किया गया गठन

Must Read

कोरबा। शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की स्थायी समितियों का गठन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं जिला पंचायत के स्थाई समिति गठन के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया।
पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कृषि समिति की सभापति सुष्मिता अनंत, शिक्षा समिति की सभापति निकिता मुकेश जायसवाल, संचार तथा संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव, सहकारिता और उद्योग समिति की सभापति रेणुका राठिया, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति माया रूपेश कंवर, वन समिति की सभापति सावित्री अजय कंवर, स्वच्छता समिति की सभापति सुषमा रवि रजक, पशुधन विकास समिति की सभापति शांति मरावी एवं सामान्य प्रशासन समिति का सभापति पवन कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। समिति गठन के दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This