मालवाहनों में सवारी, यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Must Read

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए, यातायात नियमों का उल्लंघनकरने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा। यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश शेंडे, निरीक्षक सुभाष चौबे, निरीक्षक लालन पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव यातायात जांजगीर द्वारा सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा है। 13 अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान 105 वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों से 34000 रुपए का समन शुल्क लिया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात पुलिस जांजगीर की अपील :-

  1. शराब के नशे में वाहन न चलाएं
  2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
  3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाएं
  4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करें।
  5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाएं
  6. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरतें
  7. शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
  8. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
  9. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें/कराएं
  10. नाबालिकों को वाहन चलाने के लिये न देवें

⏩ वाहन चेकिंग अभियान में प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक छोटेलाल अजगल्ले, भूपेंद्र कोसले का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking: 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे शहर कोतवाल…

कोरबा।  जिला पुलिस महकमे में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक...

More Articles Like This