वीडियो वायरल करने की चाह में गंवाई जान, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत

Must Read

दुर्ग। इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते समय नाबालिगों की बाइक दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़े पिकअप से जा भिड़ी. हादसे इतना भयानक था कि बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया. यह हादसा शुक्रवार को देर रात नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच हुआ.

तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.

हादसा इतना भयानक था कि सिर पर चोट लगने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान (16) घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

- Advertisement -
Latest News

🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

हरदीबाजार/कोरबा। हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई...

More Articles Like This