जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में आतंकवादियों का बड़ा हमला, वादियों का लुत्‍फ उठा रहे पर्यटकों को निशाना बनाया , एक की मौत ,कई जख्मी देखिए वीडियो

Must Read

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई, उसके सिर में गोली लगी थी। बताया गया है कि मरने वाला पर्यटक राजस्थान से आया था।

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 5 लोग घायल हैं। इनमें कुछ स्थानीय लोग भी हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है।

न्यूज एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This