Wednesday, February 18, 2026

उमरेली मार्ग पर गंभीर हादसा , तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई ,3 की हालत गंभीर ,7 को आई सामान्य चोट

Must Read

कोरबा। जिले में एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। उमरेली -सिवनी-सक्ती आंतरिक मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार में 4 लोग सवार थे और शादी से लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक उरगा थाना अन्तर्गत यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने से होना बताया जा रहा है। कार में 4 लोग बैठे थे। मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी जिसमे 7 लोग मौजूद थे, जो भी घायल हुए हैं। घटना के बाद 112 और 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया। कार से कोरबा की ओर आ रही थी कि इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई।
हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी आना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This