Tuesday, February 17, 2026

9 महीने से लापता युवती को लेमरू पुलिस ने पुणे से सुरक्षित खोजा, परिजनों को सौंपा

Must Read

कोरबा। थाना लेमरू पुलिस ने 9 महीने से लापता 20 वर्षीय युवती को महाराष्ट्र के पुणे से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। युवती के लापता होने की रिपोर्ट कुंदरी चिंगार, ग्राम पंचायत डोकरमना निवासी फते सिंह पोर्ते ने थाना लेमरू में दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा की छात्रा रही युवती कार्य के सिलसिले में रायपुर गई थी। जुलाई-अगस्त 2024 में परिजनों से उसका संपर्क टूट गया और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लेमरू पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 01/2025 के तहत तलाश शुरू की।

साइबर सेल कोरबा के सहयोग से मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर युवती की लोकेशन ट्रेस की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती पुणे जिले के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र में है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया।

आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

- Advertisement -
Latest News

Big news: इस बार होली पर छत्तीसगढ़ में खुलेंगी शराब दुकान, शराब प्रेमियों को बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार होली के मौके पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश सरकार ने आबकारी नीति...

More Articles Like This