युवक ने कोचिंग जा रही 20 वर्षीय युवती को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बिठाया..युवती के साथ गंदा काम करने का मामला

Must Read

लखनऊ. कार में युवती के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है. इस गंदे काम को युवती के परिचित ने ही अंजाम दिया है. युवक ने कोचिंग जा रही 20 वर्षीय युवती को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बिठाया था. पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि युवती घर से कुछ दूर कानपुर रोड तक पहुंची ही थी कि परिचित टीके सिंह कार में सवार होकर मौके पर पहुंचा और कोचिंग जा रही युवती को रुकवाया और लिफ्ट देने की बात कहकर युवती को कार में बिठा लिया. जिसके बाद रास्ते में उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया. वहीं युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाने की धमकी दी तो कार को रोककर युवती को उतार दिया.

वहीं घटना के बाद युवती घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत मिलते ही बिना देरी किए आरोपी को धरदबोचा. आरोपी टीके सिंह प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त किया है.

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This