रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टला एक बड़ा हादसा

Must Read

कोरबा l कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार यहां एक मकान के ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे नीचे निवास कर रहा परिवार बाल-बाल बच गया।
हालांकि इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा हैं की छज्जा गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि नीचे मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।मलबा सीधे घर के सामने और अंदर तक फैल गया, जिससे घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। भवनों का रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई, युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

कोरबा: शहर में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क...

More Articles Like This