भीषण सड़क हादसा : बोलेरो-कार की टक्कर में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत, एक युवक ने बचाई जान

Must Read

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किलेपाल के पास देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए और देखते ही देखते जलकर खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद अचानक आग भड़क उठी। इस बीच एक युवक समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन दो युवक वाहन में ही फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक,  विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के दिए निर्देशसीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व...

More Articles Like This