कोरबा में चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 पर कार्रवाई, 1 गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा । जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 1 वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई है।


मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के सीतामणी स्टेशन रोड का है, जहां 19 मार्च 2026 को कुछ युवक बाइक पर सवार होकर चाकू लहराते हुए लोगों को डराने का प्रयास कर रहे थे। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 25 मार्च 2026 को आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जांच में सामने आया कि इस घटना में कुल 6 लोग शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी राहुल यादव (27 वर्ष), निवासी कुंजनगर नवधा चौक, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं 5 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

🔥 भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने की चेन पार, CCTV के बावजूद वारदात 🔥

कोरबा | जेबी न्यूज़ (मनीष जायसवाल)कोरबा में चल रही धार्मिक कथा के दौरान एक बड़ी चोरी की घटना सामने...

More Articles Like This