अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण

Must Read

कोरबा, 31 जुलाई 2026/अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार पिंगुवा ने आज हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी एवं मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री पिंगुवा ने हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र में गश्त करते हुए हाथियों की वर्तमान गतिविधियों, उनके विचरण मार्गों तथा निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं की रोकथाम के लिए हाथियों की सतत निगरानी, समय पर सूचना का प्रसारण तथा ग्रामीणों को तत्काल सतर्क करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने हाथी मित्र दल के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सदस्यों को पूरी सतर्कता, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हाथी मित्र दल के सदस्यों को टॉर्च एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान कटघोरा वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

कोरबा 31जुलाई 2026 । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा...

More Articles Like This