मुरली होटल बंद कराने अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, कार्रवाई नहीं होने पर 26 को संस्थान के सामने प्रदर्शन की चेतावनी

Must Read

कोरबा। कटघोरा न्यू बस स्टैंड मुख्यमार्ग के पास संचालित मुरली होटल को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ कटघोरा ने मोर्चा खोल दिया है। होटल का संचालन तत्काल बंद नहीं कराए जाने की स्थिति में 26 जुलाई को संघ द्वारा उक्त संस्थान के सामने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम कटघोरा को ज्ञापन सौंपा है।

सौंपे गए ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने उल्लेख किया है कि कटघोरा मुख्यमार्ग के पास संचालित मुरली होटल संचालक के रवैये से मुख्यमार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी समस्या होती है। पूर्व में यहां अनेक सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। भविष्य में भी बड़ी सड़क दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है। होटल संचालक द्वारा परिवहन नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। होटल के सामने अप्रशिक्षित व अनाधिकृत ग्रामीण व्यक्ति जिसे सड़क परिवहन नियमों का कोई ज्ञान नहीं है उसे सिटी पकड़ाकर मुख्य मार्ग में खड़ा कर दिया गया है। जिसके कारण यहां घटों तक सड़क जाम व दुर्घटना की स्थिति निर्मित होती है। दुकान से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को संचालक द्वारा होटल के पीछे की गली में निर्मित नाली में प्रवाहित किया जाता है। जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी व बदबू बनी हुई है। आसपास के निवासियों को अनेक प्रकार की बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। जिसे लेकर उन्होंने मुरली होटल का संचालन शहर में तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार उपरांत जनहित में ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 26 जुलाई को अधिवक्ता संघ द्वारा संस्थान के सामने उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

नाबालिग से दुष्कृत्य के दोषी को आजीवन कारावास, विशेष न्यायाधीश एफटीएससी पॉक्सो का फैसला

कोरबा। पड़ोसी जिले में रहने वाला युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे अलग अलग स्थानों...

More Articles Like This