Monday, February 16, 2026

दिशा समिति बैठक के बाद सांसद ज्योत्स्ना महंत का सरकार पर तंज, धान खरीदी में अनियमितताओं की जांच की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत सोमवार को कोरबा कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल हुईं। बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने बाहर आकर मीडिया से चर्चा की और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, डीएमएफ फंड तथा धान खरीदी से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ज्योत्स्ना महंत ने बताया कि जनमन योजना के तहत वर्तमान में 70 और 30 के अनुपात में कार्य किए जा रहे हैं, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने आना शेष है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग सही दिशा में किया जा रहा है। इस फंड से स्कूलों के नवीनीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत बोर खनन जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि समय-समय पर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं की समीक्षा करते रहेंगे। बैठक में अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाबों को उन्होंने संतोषजनक बताया और कलेक्टर से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।
छत्तीसगढ़ में चूहा-कीड़ा द्वारा धान बर्बाद होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि कहीं दो पैरों वाले “मूसवा” (चूहे) पैदा हो गए हैं और उन्होंने धान खा लिया है, तो इसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि धान खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
सांसद ज्योत्स्ना महंत ने आगे कहा कि धान खरीदी को लेकर भारी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना और जनता को जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This