Wednesday, February 11, 2026

अम्बिकापुर@ गुरुकृपा ऑटोडील संचालक ने फर्जी विक्रय-पत्र के जरिए 14 लाख की धोखाधड़ी की,केस दर्ज

Must Read

अम्बिकापुर,18जुलाई 2025। गुरुकृपा ऑटोडील के संचालक संदीप साहू के खिलाफ एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,जिसमें उसने फर्जी विक्रय पत्र के आधार पर श्रीराम फायनेंस लिमिटेड से ?14 लाख की राशि ऋण के रूप में हड़प ली। इस संबंध में फायनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक मोहसिम अली ने गांधीनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फायनेंस कंपनी के अनुसार,संदीप साहू पूर्व में उनकी कंपनी के साथ काम कर चुका था और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने ट्रक क्रमांक ष्टत्र10 ्र 1079 पर रिफायनेंस कराने का प्रस्ताव दिया। दस्तावेज में लक्ष्मीनारायण देवांगन (निवासी जांजगीर) को ट्रक का रजिस्टर्ड मालिक दिखाया गया और नोटरीशुदा विक्रय पत्र के साथ दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। संदीप साहू ने ट्रक को कल्याण बोयपाई (निवासी शंकरघाट, सोनपुर, अंबिकापुर) के नाम पर ट्रांसफर कराने और उसके नाम पर रिफायनेंस कराने की बात कही। सभी दस्तावेजों के जांच में सही प्रतीत होने के बाद 17 जनवरी 2025 को 14 लाख की फाइनेंस राशि संदीप साहू के बैंक खाते में के माध्यम से स्थानांतरित कर दी गई।
दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा,नामांतरण लंबित : लोन स्वीकृत होने के बाद संदीप साहू द्वारा नामांतरण और हाइपोथिकेशन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर लगातार टालमटोल किया गया। आरटीओ बिलासपुर से जानकारी लेने पर पता चला कि मूल वाहन स्वामी को आरटीओ में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन लक्ष्मीनारायण देवांगन कभी उपस्थित नहीं हुए। संदीप साहू बार-बार व्यस्तता का हवाला देकर नाम ट्रांसफर कराने से बचता रहा। इसी बीच ऋणी कल्याण बोयपाई ने भी कुछ समय तक किस्त चुकाने के बाद 27 जून 2025 को वाहन सरेंडर कर दिया और फाइनेंस कार्यालय में वापिस जमा कर दिया।
संदीप साहू लापता…मोबाइल बंद…
जब फायनेंस कंपनी ने संदीप साहू से संपर्क कर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो उसने मोबाइल बंद कर दिया और अपने शोरूम गुरुकृपा ऑटोडील से भी गायब हो गया। मामले में जब मूल वाहन स्वामी लक्ष्मीनारायण देवांगन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया। उनका व्यवहार भी संदिग्ध पाया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
पुलिस जांच प्रारंभ…
फायनेंस कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना के तहत संदीप साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मूल दस्तावेजों की जांच और लाभार्थियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि क्या वाहन मालिक भी इस योजना में संलिप्त थे या उनका नाम और पहचान धोखे से उपयोग की गई। यह मामला फाइनेंस जगत में बढ़ती धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रकम हड़पने की योजनाओं का स्पष्ट उदाहरण है। फाइनेंस कंपनी ने कानूनी कदम उठाते हुए समय रहते शिकायत दर्ज कराई, जिससे अब संदीप साहू के खिलाफ ठोस कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। पुलिस इस मामले को गंभीर वित्तीय अपराध मानकर जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This