BALCO में अमित जोगी का खटियाखड़ी आंदोलन: 2 घंटे में झुका प्रबंधन, त्रिपक्षीय वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना ,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। औद्योगिक क्षेत्र बालको में श्रमिकों की मांगों को लेकर शुरू हुआ खटियाखड़ी आंदोलन शुक्रवार को उस समय तेज हो गया, जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता Amit Jogi स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंच गए। खटिया डालकर धरने पर बैठते ही आंदोलन ने जोर पकड़ लिया और प्रबंधन पर बातचीत का दबाव बढ़ गया।


धरना स्थल पर Amit Jogi के बैठने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर और समर्थक जुटने लगे। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लंबे समय से प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। आंदोलन के तेज होते ही Bharat Aluminium Company प्रबंधन के अधिकारी बातचीत के लिए आगे आए।


करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन, प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में श्रमिकों की मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान किया गया। प्रबंधन की ओर से भी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया गया।


धरना समाप्त होने के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद श्रमिकों और समर्थकों ने राहत की सांस ली और खटियाखड़ी आंदोलन खत्म कर दिया गया।
इस दौरान Amit Jogi ने कहा कि श्रमिकों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन को दोबारा और तेज किया जाएगा।
Jb News Korba | Manish Jaiswal JB

- Advertisement -
Latest News

कोरबा निगम की नई पहल ‘मेयर की पाती’ शुरू, पानी-बिजली और सफाई की शिकायतों का 24 घंटे में होगा समाधान

कोरबा, 13 मार्च 2026।नगर पालिक निगम कोरबा ने आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक...

More Articles Like This