CG BREAKING: DMF फंड मामलें में अनिल टुटेजा गिरफ्तार

Must Read

रायपुर। DMF (जिला खनिज न्यास) से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल टुटेजा को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया है। अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत पंजीबद्ध इस मामले में विस्तृत विवेचना के बाद गिरफ्तारी की गई। ब्यूरो के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और विभिन्न व्यक्तियों के कथन/बयानों से प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। विवेचना में सामने आया है कि आरोपी द्वारा DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन अथवा प्रतिफल लेकर लाभ पहुंचाने की भूमिका निभाई गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि कार्य आवंटन और कार्य दिलवाने की प्रक्रिया में आरोपी सक्रिय रूप से शामिल रहा।

आरोप है कि अपने प्रभाव और नेटवर्क का उपयोग कर DMF मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को चुनिंदा फर्मों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। जांच में यह तथ्य भी उभरकर आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से कमीशन आधारित गतिविधियाँ संचालित कीं। कथित तौर पर इन माध्यमों से विभिन्न फर्मों को DMF फंड से जुड़े कार्य दिलवाने और आवंटित कराने की प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह भी संकेत मिले हैं कि अलग-अलग जिलों में DMF निधि से जुड़े कार्यों में इसी प्रकार की गतिविधियाँ जारी थीं।

ब्यूरो ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों और बयानों के विश्लेषण के पश्चात आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। इसी आधार पर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से दिनांक 26.02.2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त हुई है। रिमांड अवधि के दौरान मामले के विभिन्न पहलुओं, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल ट्रेल और अन्य संभावित संलिप्तताओं की गहन जांच की जाएगी। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ ‘ऑपरेशन...

More Articles Like This