कोरबा : नगर के चौराहे पर उस समय राह चलते लोग हैरान रह गए, जब ऑटो से उतरी एक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। वह लोगों को गालियां भी देती रही। महिला का बच्चा भी वहीं खड़ा था, जिससे लोग और भी बेचैन नजर आए। कल्पना कीजिए कि कोई महिला अपने बच्चों के साथ ऑटो में सफर कर रही हो और अचानक एक स्थान पर उतरने के बाद एक-एक कर अपने कपड़े उतारने लगे तो आसपास कैसा माहौल बनेगा? ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार दोपहर के बाद सामने आया है।
यहाँ जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में उसका किसी बात पर ऑटो चालक से विवाद हुआ तो वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक ऑटो से उतरकर अपने कपड़े उतार दिए। फिर बच्चे को लेकर चौराहे की तरफ बढ़ गई। इस दौरान उसने लोगों को गालियां दीं, यह सब देख वहां मौजूद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। वह महिला कौन थी? उसका वास्ता कहां से है? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन उसके इस कृत्य से राह चलते लोगों ने काफी असहज महसूस किया।
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इस मामले में निश्चित ही जांच कर ऑटो चालक के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये, उसने महिला के साथ अनुचित हरकत की होगी। वहीँ इस मामले में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, लेकिन किस ऑटो चालक से जुड़ा यह मामला है यह अब तक संघ के संज्ञान में नहीं है, अगर यह जानकारी सामने आती है तो निश्चित ही घटनाक्रम की जानकारी लेते ऑटो चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीँ कई लोगों ने महिला के इस कृत्य को घिनौना बताया है।
इस संबंध में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अब तक संबंधित थाने में इस तरह का मामला नहीं आया हैं, अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो निश्चित ही इस पर कार्यवाही की जायेगी। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास उतरी और अचानक अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद वह बच्चा लेकर चौराहे की तरफ चल दी और लोगों को अपशब्द कहती रही। फिलहाल महिला कौन है, कहां से आई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। वहीं ऑटो चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।















