तालाब में छलांग लगाते ही बच्चे जा टकराये लाश से, बच्चे चीखपुकार मचाते निकले बाहर,मचा हड़कप,ग्रामीणों निकाला लाश बाहर, मृतक की हुई पहचान,जांच में जुटी पुलिस

Must Read

कोरबा।उरगा थाना अंतर्गत सेमीपाली में उस उक्त हड़कप मच गया जब गुरुवार की दोपहर गांव के बच्चे गांव से लगे तालाब में नहाने गए हुए थे सब बारी बारी से छलांग लगा रहे थे इस दौरान एक बच्चा छलांग लगाते समय पानी के अंदर किसी से टकरा गया उसे लगा कि कोई बदमाशी कर रहा होगा । थोड़ी देर बाद फिर उससे टकराने पर बच्चे ने छू कर देखा तो पाया कि वह लाश थी

चीखपुकार मचाते सभी बच्चे बाहर निकले और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी । लाश को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान 37 वर्षीय बजरंग कंवर के रूप में की गई।

मृतक की पत्नी वंदना कंवर ने पुलिस को बताया कि वो काम करने गई थी घर पर दो बच्चे थे उसका पति नहाने के लिए गया था ।ग्रामीणों ने उसे बताया कि उसके पति की डूबने से मौत हो गई है तब वो मौके पर पहुची।उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है ये उसे भी नही पता।

बताया जा रहा है कि तालाब के पास उसका कपड़ा मिला है मृतक नहाने के लिए उतरा उतरा होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी । पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की खोज में जुट गई है

- Advertisement -
Latest News

🔴🟡🔵 बड़ी खबर | कोरबा 🔵🟡🔴🍬 न्यू दिल्ली स्वीट्स का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड!🚫 सुधार होने तक क्रय-विक्रय बंद,देखिए विडिओ

📍 कोरबा | शहर के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल...

More Articles Like This