अशोक मोदी का बड़ा बयान: “श्याम मंदिर में विवाद शोभा नहीं देता, अध्यक्ष बनने की लालसा ने मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई”,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा | JB News | मनीष जायसवाल

श्याम मंदिर कोरबा को लेकर चल रहे विवाद पर अब वरिष्ठ श्याम भक्त अशोक मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। JB News के संवाददाता मनीष जायसवाल से विशेष बातचीत में अशोक मोदी ने मंदिर में हो रहे विवादों पर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि —

“श्याम मंदिर आस्था का केंद्र है, जहां भक्ति, सेवा और श्रद्धा की भावना होनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अध्यक्ष बनने की लालसा और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं ने मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल को लेकर विवाद इतने गहरे हो गए हैं कि अब वहाँ पुलिस की मौजूदगी और कोर्ट की प्रक्रिया तक आ गई है।

अशोक मोदी ने बताया कि—

“वरिष्ठ श्याम भक्तों और श्याम मित्र मंडल द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी कुछ लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। हमने लगातार यह आग्रह किया कि श्याम भक्तों को विवाद से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह आस्था के स्थान को शोभा नहीं देता।”

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर को राजनीति और पद की लालसा से मुक्त रखना चाहिए, तभी वहां सच्ची भक्ति और सेवा हो सकेगी।

श्याम मंदिर कोरबा वर्षों से भक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन करने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से चल रहे विवादों ने इसकी छवि को प्रभावित किया है।

JB News सभी श्याम भक्तों से अपील करता है कि मंदिर की मर्यादा बनाए रखें और मिलकर इस पवित्र स्थल को फिर से आस्था का केंद्र बनाएं, न कि राजनीति का अखाड़ा।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This