ASP-DSP Transfer राज्य के 95 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Must Read

रायगढ़ से ASPआकाश मरकाम,सुरेशा चौबे का तबादला

छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने  राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों (ASP-DSP) का प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर आदेश जारी किया है।इस तबादले में 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 डीएसपी अफसरों के नाम शामिल हैं।

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, ASP राहुल देव शर्मा को रायपुर ग्रामीण का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

श्रीमती सुरेशा चौबे (डीडी-2007) को ASP जिला-कोरिया,आकाश मरकाम (डीडी2013)को ग्रामीण रायपुर ASP पदस्थ किया गया है।वहीं कुंजराम चौहान सीसी2017 को उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जशपुर भेजा गया है।इसी तरह रायपुर से वर्षा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग को उप सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ भेजा गया है।

वहीं संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय को सेनानी 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया नियुक्त किया गया है। ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा को उप सेनानी 21वीं वाहिनी करकाभाट,जिला बालोद स्थानांतरित किया गया है।

अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल एवं यातायात, जिला रायपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर नियुक्त किया गया है। ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, जिला दुर्ग स्थानांतरित किया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

देखिए लिस्ट

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: अधिवक्ता संघ चुनाव में सियासी घमासान… अध्यक्ष के लिए 4 दिग्गज आमने-सामने, कई पदों पर बिना मुकाबले जीत ने बढ़ाई हलचल

कोरबा। Korba Bar Association Election 2026 Nomination List जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) का बिगुल बजते ही माहौल गर्म हो गया...

More Articles Like This