वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था बड़े भूभाग पर बाउंड्री भी कर ली गई थी वन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर अवैध कब्जे को ढहा दिया गया
सिंचाई कॉलोनी कोरबा से थोड़ा आगे बसी बस्ती डिंगापुर के बड़े भूभाग पर कब्जा किया जा रहा था। बड़े हिस्से पर बाउंड्री कर दी गई थी कुछ और जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी करने के लिए रॉड बांध दिए गए थे।
चूंकि यह वन भूमि है इसलिए जैसे ही इस कब्जे की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली मौके का निरीक्षण कर उसे तोड़ देने का निर्देश दिया गया। जेसीबी के जरिए कब्जा हटा दिया गया















